मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान। बीकानेर जिले के की एक बारात पूरी सजधज कर दुल्हन लेने पाकिस्तान जा रहे थे जिन्हे आटारी बॉर्डर पर रोक दिया गया हैउधर दुल्हन का परिवार और दुल्हन हाथो मे मेहंदी लगाए दूल्हे का इन्तजार कर रही है।
पूरा मामला विस्तार से
राजस्थान के बीकानेर निवासी शैतान सिंह की शादी पाकिस्तान में तय हुई और वह अपने मित्र परिजनों के साथ गुरुवार को पाकिस्तान के लिए निकल भी गए
हमले के मद्दे नज़र बारात को रोका
इधर पहलगाम आतंकी हमले की वजह से भारत सरकार के आदेश पर भारत पाक की आटारी बॉर्डर बंद कर दी गई थी।जब शैतान सिंह की बारात आटारी पहुची तो सुरक्षा बलोन ने रोक दिया।सभी ने पहलगाम हमले की तो निंदा की।पाकिस्तान में बैठी उनकी दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
शैतान सिंह ने बताया कि हालात को देखते हुए इस शादी को फिलहाल टाला जा रहा है. कहा कि दोबारा यह शादी कब हो सकेगी कुछ कहा नही जा सकता। शैतान सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से पाकिस्तान के ही रहने वाले हैं।आज भी उनकी दादी और चार चाचा पाकिस्तान में रह रहे हैं। बंटवारे के वक्त उनके पिता भारत आ गए थे। उन लोगों की रिश्तेदारियां भी वहीं हैं।इसी क्रम में उनके भाई शैतान सिंह की शादी तय हो गई थी। इस शादी के लिए वह अपने बंधु बांधवों के साथ पाकिस्तान जा रहे थे।
आतंकी हमले की वजह से भारतीय दूल्हे और पाकिस्तानी दुल्हन की वैवाहिक बंधन में बंधने की हसरतें अधूरी रह गई हैं।