jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत: सुपर-8 में पहुंचा भारत

कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 55वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में 176 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तानी टीम 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर 114 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।

पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, उनके अलावा शाहीन शाह आफरीदी ने रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके, इनके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।

टीम इंडिया की सुपर-8 में जगह पक्की

- Install Android App -

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें एक ही ग्रुप-ए में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में जगह कन्फर्म कर ली है। मौजूदा समय में भारत 3 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल पर शीर्ष पर है। वहीं पाकिस्तान 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अब पाकिस्तान की नजर 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच जीतकर सुपर-8 में जगह कन्फर्म करने पर होगी। जबकि यूएसए ने अपने चारों मुकाबले खेल लिए हैं और मौजूदा समय में 2 जीत और 2 हार के बाद 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे, नीदरलैंड्स 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के बाद 2 पॉइंट्स के साथ चौथे और नामीबिया 3 मैचों में 3 हार के बाद 0 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर काबिज है। इन टीमों की सुपर-8 में पहुंचने की संभावना लगभग न के बराबर है।

अंक तालिका में टॉप पर भारत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं और बेहतर रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में टॉप पर है। अगर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम आज पाकिस्तान को हरा देती है तो, उसकी एंट्री सुपर-8 में हो जाएगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप याडव और वरूण चक्रवर्ती

पाकिस्तान- सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक