jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Indore : ‘पर्यावरण की सुरक्षा’ नदी में अपशिष्ट बहाने वाली 9 फैक्ट्रियों के बिजली विभाग ने बिजली कनेक्शन काटे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : आमजन को अपने आस-पास के पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए । प्रशासन द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगो को चिन्हित कर उचित दंड दिया जाना चाहिए। हमारे आस-पास नदी अन्य जल स्त्रोतो में अपशिष्ट पदार्थो को डाला जा रहा है | जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। यह लोग हैं जो अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में नहीं हिचकते। ऐसे ही लोगों के खिलाफ अब इंदौर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

- Install Android App -

प्रशासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने 9 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। बताया जा रहा है इन फैक्ट्रियों द्वारा अपशिष्ट पदार्थो को नदी मे बहाया जा रहा है। नदी को प्रदूषित करने वाली इन फैक्ट्रियों पर यह बहुत बड़ा एक्शन है। इंदौर प्रशासन के निर्देश पर इन नदियों में अपशिष्ट बहाने वाली 9 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिए हैं। इनमें सुप्रीम फूड प्रोडक्ट, पेप्पे न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड, सन इंडस्ट्रीज, साईं मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, हर्षिता इंटरप्राइजेज, संध्या इंटरप्राइजेज, विद्युत् इलेक्ट्रोप्लेटर्स, कन्हैया डाइंग और मयूर डाइंग शामिल हैं।