भोपाल/ ग्वालियर/भिंड : आज की प्रमुख आवश्यकता है ऊर्जा यानी कि बिजली। गैर परंपरागत स्रोतों से 2030 तक देश की 40% बिजली का उत्पादन करने का लक्ष्य मोदी सरकार का है। बिजली के गैर परंपरागत स्रोतों को अपने आप में समाए हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग है।
देश में मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उर्जा के प्रति विजन के प्रति कृत संकल्पित इस विभाग के मंत्री राकेश शुक्ला ने वल्लभ भवन मंत्रालय में बुधवार को विभाग की बागडोर संभाल ली।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंत्रालय में अपने कक्ष में विधिवत पहले राम दरबार को बिठाया और इसके बाद गुरु और पूर्वजों की पूजा करने के उपरांत कन्या पूजन कर विभाग की पहली नोटशीट साइन कर कामकाज का श्री गणेश किया। पदवार ग्रहण करने पर मंत्री राकेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवकरणीय ऊर्जा में तेजी से परिवर्तन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी है। कोयला ,तेल और गैस के जलने से होने वाला जलवायु परिवर्तन पहले से ही दुनिया भर के समुदायों, अर्थव्यवस्थाओं और पारिस्थितिक तंत्र पर कहर बरपा रहा है। हमें नई और विस्तारवादी जीवाश्म, ईंधन परियोजनाओं को रोकना होगा और कोयला, तेल और गैस पर सभी सब्सिडी समाप्त करनी होगी। जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे आसान तेज और सबसे प्रभावी तरीका नवकरणीय ऊर्जा और भंडारण पर आधारित ऊर्जा प्राणी की ओर हमें बढ़ाना होगा।जिस से 2030 तक बिजली उत्पादन का 40% हिस्सा गैर परंपरागत स्रोत से पूरा किया जाना है। जिसके लिए हम सब कृत संकल्पित होकर जुट गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओ पी एस भदोरिया विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के साथ विभाग के आला अधिकारियों ने मंत्री शुक्ला को विभाग के कामकाज संभालने के लिए बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ और मालाओं से स्वागत किया।
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
