jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

Assam News : 100 करोड़ से अधिक की नशीली दवाओ की खेप पकड़ी, 4 तस्कर हुए गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 असम : प्रदेश की पुलिस ने नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। मंगलवार को राज्य के करीमगंज जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक के कई प्रकार के मादक पदार्थों को जब्त किया गया है। प्रदेश की पुलिस ने इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और करीमगंज जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया था।
नशीली दवाओं की मूल्य 100 करोड़ रुपये – पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ड्रग्स मिजोरम से असम में लाए गए थे। एसटीएफ के उप महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने बताया कि इसे इस पूर्वी भारत में सबसे बड़ी नशीली दवाओं की जब्ती कही जा सकता है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई दवाइयों की बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये हैं। इस ऑपरेशन के बारे में पूछे जाने पर महंत ने कहा कि हमें मिजोरम से ड्रग्स की आने के बारे में एक सूचना मिली और हमने तुरंत ऑपरेशन की शुरुआत की। हमने मंगलवार को दोपहर करीब 2:15 बजे नीलाम बाजार पुलिस स्टेशन के तहत सुप्राकांडी में मिजोरम पंजीकरण प्लेट वाली एक कार को रोका। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली और उसके साइड बॉडी पैनल के अंदर छिपी 5 किलोग्राम हेरोइन 64,000 याबा टैबलेट्स और विदेशी सिगरेट के चार पैकेट बरामद किए हैं।

असम पुलिस ने सीएम द्वारा की गई सराहना की मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि असम पुलिस की सराहना की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह राज्य में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खोज है।