jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

Indore Breaking: किशोरी को सीने में दर्द हुआ कुछ ही पल में उसकी हार्ट अटैक से मौत, क्या है मामला पढ़िए पूरी जानकारी…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : शहर में मजदूरी करने वाले एक परिवार की 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि मरने से पहले किशोरी ने अपने परिवार के लिए खाना बनाया। कुछ समय बाद किशोरी ने पिता को बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। पिता ने तत्पश्चात उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।

- Install Android App -

डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत दिल के दौरे के कारण हुई है। मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामबली नगर का है और यहां बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा संजना यादव थी। संजना ने मंगलवार शाम से रात अपने परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया और उन्हें खिलाया। देर रात उसने पिता को बताया कि उसे घबराहट हो रही है, और सीने में दर्द हो रहा है। तुरंत पिता ने उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की घोषणा की। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। मृतका के पिता चली राजा और उनकी पत्नी जो मजदूरी करते हैं दो बच्चों के माता-पिता हैं| जिनमें संजना एक बेटी थी।