jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम 10 अक्टूबर शनिश्चरी अमावस्या पर नौसर शनि मंदिर में हवन म्यांमार में दिन दहाडे़ बाजार के पास भीषण बमबारी 49 की मौत एसडीएम जनसुनवाई में अतिक्रमण और धोखाधड़ी के मामले, 11 आवेदन आए हंडिया : रिद्धनाथ घाट पहुंचने से पहले ‘नाली यात्रा’ जरूरी! आंगनबाड़ी के पास कई दिनों से जमा पानी बना... बैलगाड़ी दौड़ मे छोटी हरदा के प्रहलाद पटेल की बैलजोड़ी ने एक ही दिन में दो जिलों में दिखाया जलवा उज्जैन: अभी शाही मस्जिद के पास माहौल शांत है शासकीय हाईस्कूल मोरगढी़ मे हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी

Reewa News: चोरी के शक में लाई महिला की पुलिस कस्टडी में हुई मौत, पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा : पुलिस ने अपराधियों को पकड़कर उन्हें कस्टडी में लाकर पूछताछ करती है | इस दौरान सख्ती भी बरतती हैं। शहर के सिविल लाइन थाना में पुलिस कस्टडी में चोरी के मामले में संदेह के आधार पर लाई एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों और मकान मालिक को भी आरोपी बनाकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मामला रीवा के सिविल लाइंस थाना में 29 अक्टूबर की रात ढेकहा निवासी यशबर्धन सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। ऑलमारी में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। यशवर्धन ने चोरी का आरोप घर में काम करने वाली महिला राजकली केवट पर लगाया और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को थाने में लाकर उसके साथ सख्ती से पूछताछ के दौरान पिटाई भी की गई। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। महिला को 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया था | और पुलिस के साथ ही मकान मालिक पर भी मारपीट का आरोप लगाया था। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिया। एफआईआर में थाने के ही एएसआई कौशलेंद्र पांडे, हेड कॉन्स्टेबल विवेक सिंह गहरवार और महिला कॉन्स्टेबल खुशबू सिंह का नाम भी है। इस मामले में मृतक महिला के मकानमालिक यशवर्धन सिंह और उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले की न्यायिक जांच भी चल रही है।