Indore Breaking: साक्षी शुक्ला डागा को मिली महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, जया तिवारी के स्थान पर हुई नियुक्ति
मकड़ाई समाचार इंदौर। महिला कांग्रेस ने भी इंदौर शहर अध्यक्ष बदल दिया है। जया तिवारी के स्थान पर साक्षी शुक्ला डागा को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। साक्षी शुक्ला पूर्व पार्षद स्वर्गीय अनिल शुक्ला की बेटी हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष बदला था, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। जिसके बाद विनय बाकलीवाल ने अपने समर्थकों के साथ पीसीसी कार्यालय में हंगामा किया था। जिससे विनय समेत 9 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।