Indore Crime News: इंदौर लुटेरों ने जेल प्रहरी को भी नहीं छोड़ा। सैर करने निकले प्रहरी से चेन झपट कर ले गए। एमजी रोड थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। लूट का केस भी दर्ज कर लिया है। घटना एमजी रोड़ थाना क्षेत्र स्थित स्नेहलतागंज की है। जेल लाइन में रहने वाला प्रहरी शुभम शर्मा खाना खाने के बाद टहलने निकला था। चार नंबर गली में स्कूटर सवार दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
ब्रेकिंग
