jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Indore News: चुनावी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता ने प्रोपर्टी ब्रोकर पर किया जानलेवा हमला !

कांग्रेस नेता ने प्रोपर्टी ब्रोकर को फ़ोन पर बुलाया और चाकू से हमला किया –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने चुनावी क्षेत्र में मंगलवार रात एक भाजपा समर्थक प्रॉपर्टी ब्रोकर पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने प्रोपर्टी ब्रोकर को फ़ोन कर बुलाया और चाकू से हमला किया। पुलिस ने नेता सहित उसके दो भाईयों को समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने महिलाओं के साथ अभद्रता की भी रिपोर्ट की गई है, और उसके बाद वह फरार हो गया है। पुलिस अब आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना मंगलवार रात 11 बजे के करीब भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा नाका के पास हुई है। हमला अरविंद उर्फ सोनू पुत्र विनोद खिल्लारी पर हुआ है। पुलिस ने सोनू की 15 वर्षीय बेटी नंदनी की शिकायत पर आरोपित दिनेश मल्हार, उमेश मल्हार, मनोज मल्हार, सतीश शिंदे , अंकित नामदेव पर एफआइआर दर्ज की है।

सोनू की 15 वर्षीय बेटी नंदनी ने एफआइआर दर्ज करवाई है। सोनू प्रॉपर्टी व्यापारी हैं और भाजपा विधायक मधु वर्मा के समर्थक हैं। दिनेश मल्हार ने रात में सोनू को बुलाया और उसके बाहर गए होने पर उसपर चाकू से हमला कर दिया। सोनू की मौसी उर्मिला बचाने गई, लेकिन उसके साथ भी हमला किया गया। सोनू के भाई कपिल के मुताबिक, दिनेश प्रजित विधायक जीतू पटवारी के समर्थक हैं, जिन्होंने पटवारी के समर्थन में प्रचार किया था।

 

- Install Android App -