इंदौर : धरती पर कई अजीबो गरीब घटनाएं होती रहती है | ऐसा ही एक अजब गजब मामला इंदौर के चंदन नगर में सामने आया। जहा एक व्यक्ति के घर उसकी बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जो एलियन जैसा दिख रहा है।
चंदन नगर के रहने वाले अनवर खान बकरी पालन का काम करते हैं और इसके साथ ही मजदूरी करने भी जाते हैं। सुबह 6:00 बजे जब उनकी बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया तो उसमें एक बकरा और एक बकरी थी। दूसरी बकरी एलियन के जैसी दिखाई दे रही थी और वह पूरी तरीके से स्वस्थ भी है। इस बकरी का नाम परिवार ने रानी रखा है और बकरी मालवी नस्ल की है। इस तरीके से दिखने वाला बकरी का बच्चा संभवत मध्य प्रदेश में पहली बार देखा गया है। इससे पहले दूसरे राज्यों में भी बकरी ने एलियन जैसे दिखने वाले बच्चों को जन्म दिया है जो की काफी स्वस्थ भी हैं।