jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

Indore News महिला ने लगाई फांसी, पति और उसकी प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । पति पत्नि के बीच विवाद की स्थिति तब ज्यादा दुखदायी हो जाती है तब किसी तीसरे से अफेयर की बात सामने आ जाए। ऐसे एक मामले में एक महिला ने परेशान होकर फांसी लगाई ओर सुसाइड नोट अपने हाथों पर लिखा। मराठी भाषा में महिला ने पति और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है।पुलिस ने दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

- Install Android App -

मामला शहर के तेजाजी नगर की सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप की है। जहां कविता उम्र 40 वर्ष ने फांसी लगाई। महिला के हाथ पर सुसाइड नोट के आधार पर उसके पति पंकज और प्रेमिका नम्रता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि परिजन जब घर आए तो कविता को फांसी पर लटकते देखा और उसके हाथ में सुसाइड नोट लिखा दिखा पुलिस को जानकारी दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कविता के पति पंकज का नम्रता से अवैध प्रेम संबंध था कविता ने कई बार पंकज को समझाया कि नम्रता को छोड़ दे मगर वह उल्टे कविता को छोड़ने की धमकी देता था। नम्रता भी यही टाउनशिप में ही रहती है।

सुसाइड नोट में पंकज और नम्रता को मिले फांसी

कविता ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट मराठी में लिखा, मैं दो सालों से परेशान हुं। मुझे तभी न्याय मिलेगा जब पंकज और नम्रता को फांसी होगी। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि कविता की दो बेटिया भी है| जिसमें एक बेटी पूणे में पढ़ती है। उन्होने भी बताया कि मां को पिता बहुत परेशान करते थें।