jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

INdore News : 14 दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने भैरोकुंड गए, तालाब में नहाते वक्त डूबने से तीन युवकों की मौत

14 दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक मानने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के समीप स्थित भैरोकुंड गया था। जहां पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । इंदौर में पानी के करीब जाने पर दो बड़े हादसे हो गए हैं। जिसमें से एक में तीन युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक हादसे में युवकों की जान जाते.जाते बच गई है।पिकनिक मनाने गए दोस्तों के एक गु्रप में से कुछ युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। कुंड से शव निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

14 दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक मानने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के समीप स्थित भैरोकुंड गया था। जहां पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर युवको को ढूंढ निकालने के लिए टीम पानी में उतर गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। डूबे हुए युवकों में से एक का शव निकाल लिया गया हैए दो के शव निकालना अभी भी बाकी है। युवकों का ये ग्रुप स्वतंत्रता दिवस पर अवसर पर छुट्टी का आनंद लेने के लिए खुडै़ल गांव के समीप स्थित भैरोकुंड गया था, ये युवक इंदौर के चंदन नगर के रहने वाले हैं, नहाने के दौरान जब एक युवक पानी में डूबने लगा तो दो युवक एक के बाद एक उसे बचाने के लिए कूदे, लेकिन वे भी गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए, जिसमें से एक का शव निकाल लिया गया, लेकिन रात होने के कारण 15 अगस्त को दो युवकों की तलाश नहीं की जा सकी, अब उन्हें फिर से तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।