jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Indore News: पिता 6 साल से लीवर की बिमारी से परेशान, पिता को लीवर देने की नाबालिग बेटी को हाईकोर्ट से मिली अनुमति

इंदौर : बेटियां आज माता पिता का सहारा बन रही एसे ही एक मामले मे नाबालिग बेटी ने अपने बिमार पिता लीवर देना चाहा तो उसे नियमो का हवाला देकर रोका गया।

कौर्ट ने दी अनुमति जल्द सर्जरी करे –

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नाबालिग बालिका को अनुमति दे दी है। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद अब बेटी को पूरी आशा थी कि उसे कोर्ट से भी लिवर डोनेट करने की अनुमति मिल जाएगी।

- Install Android App -

पिता 6 साल से लीवर की बिमारी से परेशान –

बेटमा निवासी 42 वर्षीय शिवनारायण बाथम को डाक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। वे पिछले छह वर्ष से लिवर की बीमारी से पीड़ित हैं। शिवनारायण की बेटी प्रीति अपने पिता को अपना लिवर देने को तैयार है, लेकिन उसकी आयु 17 वर्ष 10 माह होने से कोर्ट की अनुमति जरूरी थी। पिता की जान बचाने के लिए लिवर दान करने की नाबालिग बेटी की कोशिश ने रंग ले आई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने नाबालिग बेटी को अपने पिता को लिवर डोनेट करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि पूरी सावधानी के साथ जल्द से जल्द यह सर्जरी की जाए।

हरदा : अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों में पीड़ितों को राहत दिलाएं, कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश