jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Indore News : पटवारी भर्ती में गड़बड़ी से नाराज सैकड़ों युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : पटवारी भर्ती परीक्षाओ में गड़बड़ी को लेकर नाराज  युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। उन्होने पटवारी भर्ती को रोकने एवं उसकी विशेष जांच कराए जाने की मांग की। सैंकड़ो युवा कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर 2 घंटे तक बैठे रहे युवाओं ने कुछ प्रवेश पत्र हवा में लहराये और कुछ लोगो के नाम भी लिए कि  इस भर्ती में गड़बडी हुई।

युवाओं ने सड़क पर बैठकर की नारेबाजी –

- Install Android App -

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के नेतृत्व में सैंकड़ो की संख्या में युवाओं को कलेक्टर कार्यालय बाहर पुलिस ने सड़क पर बेरिकेड लगाकर रोक लिया। युवा दो घंटे तक सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। पटवारी भर्ती से जुड़ी बातों को स्पष्ट कर उचित कार्यवाही की मांग की गई।

पटवारी भर्ती में भ्रष्टाचार कर अयोग्यों को चयनित किया –

यूनियन ने कहा कि यहां कई लोग ऐसे हैं जिन्हें पटवारी भर्ती परीक्षा में एक- दो नंबरों से बाहर कर दिया गया। ये इसलिए हुए क्योंकि भ्रष्टाचार कर अयोग्यों को चयनित किया गया। चयनित कई मेरिट होल्डरों को सामान्य ज्ञान तक नहीं है और वे पैसे देकर चयन होने की बात कैमरे पर स्वीकार कर चुके हैं। यूनियन ने सरकार को दो दिन का समय दिया है। इसके बाद मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेशभर के छात्र भोपाल पहुंचेंगे और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।