jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान

इंदौर। अक्सर आपने सुना होगा कि मोबाइल के कारण हादसा हो जाता है। लोग मोबाइल चलाते समय आसपास नहीं देखते हैं, जिसकी वजह से अक्सर अनहोनी की घटना हो जाती है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मोबाइल के कारण ही युवक की जान बच गई। नकाबपोश बदमाशों ने अचानक युवक पर फायरिंग कर दी। लेकिन युवक की जेब में रखा मोबाइल और एटीएम कार्ड एक तरह से युवक के लिए ढाल बन गए। जिससे युवक की जान बच गई।

- Install Android App -

युवक को गोली लगने का पता ही नहीं चला

पूरा मामला राउ इलाके में भूतनाथ मंदिर के पास का है। यहां विनय पाटीदार नाम का युवक किसी काम से कहीं जा रहा था, इसी दौरान ब्लैक रंग की स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। लेकिन उसे पता ही नहीं चला कि उसको गोली लगी है। बदमाशों के जाने के बाद युवक ने मोबाइल निकालने के लिए जब में जब हाथ डाला तो उसे पता चला कि गोली लगने से मोबाइल टूट चुका है। इसके साथ ही युवक का एटीएम कार्ड भी डैमेज हो गया। हालांकि गनीमत ये रही कि युवक को फायरिंग के दौरान मामूली चोट आई है। इस तरह युवक के मोबाइल और एटीएम कार्ड ने उसकी जान बचा ली।