jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

ड्रग्स कांड के इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा

भोपाल। राजधानी में पकड़े गये यासीन उर्फ मछली के ड्रग्स कांड में इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा होने से अब इसकी छानबीन के लिये सेट्रंल जॉच एंजेसियो की इंट्री तय मानी जानी जा रही है। हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन साफ हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक थाईलैंड की महिला और दूसरा नाइजीरियन पुरुष शामिल है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने थाईलैंड की महिला बेंचमत मून को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 2.95 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि यह महिला भोपाल और दिल्ली में रहते हुए ऑनलाइन ड्रग्स सप्लाई का काम करती थी। महिला यहां स्पा सेंटरों में भी कार्यरत थी, और उसी की आड़ में ड्रग्स का नेटवर्क संचालित कर रही थी। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन नागरिक की पहचान ओरचोर ऑनएका के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी दिल्ली के थाना फेस-1 में धोखाधड़ी सहित कई संगीन मामलों का आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ भोपाल के थाना गांधीनगर में भारतीय दंड संहिता की धारा और विदेशी अधिनियम की धारा 14 तथा 3(ए) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी यासीन और उसके गुर्गों से हुई पूछताछ और मोबाइल की पड़ताल के बाद हुआ। जॉच के दौरान ही इन दोनों विदेशी तस्करों के नाम सामने आए थे। दिल्ली में पकड़े गए नाइजीरियन ड्रग पैडलर ने थाईलैंड की महिला के साथ ड्रग्स सप्लाई में पार्टनरी की बात स्वीकारी है। शैलेन्द्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी क्राइम का का कहना है, कि यह मामला अब सिर्फ शहर या राज्य की सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका इंटरनेशनल कनेक्शन साफ तौर पर सामने आ चुका है। पुलिस की जांच टीम इस नेटवर्क में शामिल अन्य विदेशी नागरिकों और भारतीय सहयोगियों की तलाश में जुटी है। भोपाल पुलिस की ‘नशे के खिलाफ मुहिम’ लगातार जारी है और इस कार्रवाई को राजधानी में चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट की कमर तोड़ने के रूप में देखा जा रहा है।