jhankar
ब्रेकिंग
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद

शिक्षिका-छात्रा मारपीट मामले में जांच जारी, प्राचार्य कल कर सकतीं हैं पदभार ग्रहण, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई!

हरदा । सनफ्लॉवर स्कूल में शिक्षिका और छात्रा की आपसी मारपीट मामले में चल रही जांच में स्कूल की प्राचार्य चंद्रलेखा रेड्डी को कमेटी ने क्लीनचिट दे दी है। प्रथमदृष्टया प्राचार्य की कोई गलती सामने नहीं आयी है। स्टाफ के बयानों के बाद उनके पद पर वे संभवतः कल ज्वाईनिंग कर सकती हैं। इस बात की पुष्टि के संकेत प्रबंधन सदस्य के बयान से भी मिले हैं।

 

- Install Android App -

इधर छात्रा और शिक्षिका के आपसी मारपीट को प्रबंधन द्वारा अनुशासन  का घोर उल्लंघन मान के जांच करवाई जा रही है। स्टाफ के बयान के आधार पर छात्रा पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। जांच अभी जारी  है। इस घटनाक्रम से जुड़े सम्बन्धितों से पूछताछ चल रही है। जांच निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई होने की संभावना है।

क्या कहना है प्रबंधन का – 

 ◆ 5 सदस्यों की कमेटी जांच कर रही है। मेरा स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज नहीं गया। आज भी कमेटी ने जांच की।

स्कूल के स्टाफ के बयान लेने के बाद छात्रा पर भी कार्यवाही करेगे। छात्रा ने भी शिक्षिका से मारपीट की ऐसी जानकारी मिली है। प्राचार्य की कोई गलती नहीं है। स्कूल के कुछ कैमरे बंद थे। वो चालू करवा रहे हैं।

– रविशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष

 

◆ कमेटी के सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर जांच की है। जांच कल और होगी। वहीं घटनाक्रम के दौरान जो लोग स्कूल में थे। उन सभी ने कहा कि प्राचार्य की कोई गलती नहीं थी। सभी के बयान लिए है। संभवतः कल प्राचार्य की ज्वाइनिंग वापस हो जायेगी। 

– संजय जैन