jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

IPLक्रिकेट के इतिहास में पहली बार रिजर्व डे पर ” चैंपियन का फैसला ” सिर्फ बारिश ने बने विलेन

अहमदाबाद में लगातार बारिश के कारण रविवार को मैच नहीं हो सका। अब यह मैच आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब रिजर्व डे पर चैंपियन का फैसला होगा।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 IPLक्रिकेट | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का फ़ाइनल मुक़ाबला चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाना है। रविवार को होने वाला यह मुक़ाबला अहमदाबाद में हो रही लगातार बारिश के कारण नहीं हो सका। ऐसे में अब इसका आयोजन आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब रिजर्व डे पर चैंपियन का फैसला होगा। हालांकि, रिजर्व डे पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

- Install Android App -

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 29 मई को हल्की आंधी आने की संभावना है। इसके अलावा पूरा दिन बादल छाए रहेंगे और शाम के वक़्त एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन कल की तुलना में संभावना कम है क्योंकि आज भारी बारिश से वातावरण थोड़ा ठंडा हो गया है।

अगर बारिश होती है और मौसम अगर एक बार फिर विलेन बन तो चेन्नई सुपर किंग्स का मौसम अगर एक बार फिर विलेन बना तो धोनी ब्रिगेड का पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है। बता दें कि रिजर्व डे पर बारिश के कारण फाइनल का आयोजन नहीं होने पर चैंपिनय टीम का फैसला लीग चरण के प्वाइंट्स के आधार पर होगा। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस 20 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर रही थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 17 अंक के साथ दूसरे पायदान पर। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। बता दें रविवार को लगातार बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। बारिश देर रात 11 बजे रुकी, लेकिन मैदान को खेलने के योग्य बनाने में कम से कम एक घंटे लगते। उसके बाद अगर मैच होता तो सिर्फ पांच-पांच ओवर ही दोनों को मिलता। अंपायरों ने दोनों टीमों के कोच और कप्तान से बात कर मैच को टाल दिया।