jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन संभागीय कार्यालय हरदा हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित

हरदा : वर्ष 2026 मूंग सिंचाई कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये संभागीय कार्यालय हरदा में सिंचाई प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि सिंचाई नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री मौसम पोर्ते मोबाइल नम्बर 9131257384 रहेंगे।

उन्होने सिंचाई नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक के लिये भृत्य श्री पूनमचन्द केवट मोबाइल नम्बर 8305361390, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये चौकीदार श्री संतोष ढोल्या मोबाइल नम्बर 7049646580 तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये चौकीदार श्री सफी खान मोबाइल नम्बर 9009411819 की दूरभाष ड्यूटी लगाई है।

- Install Android App -

इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक के लिये फिटर श्री जगन लाल साहू मोबाइल नम्बर 7554511861 तथा दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक के लिये स्टोर अटेण्डेंट श्री कैलाश दोगने मोबाइल नम्बर 8109836047 की ड्यूटी लगाई गई है।

सुश्री वाजपेयी ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी तवा बांयी तट मुख्य नहर चैन क्रमांक 3006 से प्राप्त होने वाले जल प्रवाह संबंधित अभिलेख संधारण के साथ-साथ किसानों से प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर उनके त्वरित निराकरण के लिये सभी संबंधितों को उसी दिन जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।