jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा

राजगढ़ के ब्यावरा से पकड़ा गया ISIS आतंकी कामरान कुरैशी

राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से दिल्ली पुलिस ने ISIS आतंकवादी संगठन से जुड़े आतंकी कामरान कुरैशी को पकड़ा है। आतंकी के पास से IED बनाने का सामान मिला है। बताया जा रहा है कि कामरान अपने परिजन की वेल्डिंग की दुकान चलाता था। मामले की गहनता को देखते हुए पूछताछ की जा रही है। कुरैशी के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है।

- Install Android App -

आर्म्स एक्ट से जुड़ा है मामला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को ISIS मॉड्यूल के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में कार्रवाई की गई। दिल्ली से दो, एमपी के ब्यावरा से एक, तेलंगाना के हैदराबाद से एक और झारखंड के रांची से एक आंतकी को पकड़ा गया है। इस तरह कुल 5 आतंकियों को पकड़ा गया है। ब्यावरा के शहीद कॉलोनी से पकड़े गए कामरान के बारे में बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से आतंकी संगठन ISIS से जुड़ा हुआ था। ये कार्रवाई आर्म्स एक्ट से जुड़ी हुई है।

आतंकी कामरान को दिल्ली ले गई टीम
ब्यावरा पुलिस थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार यानी 10 सितंबर को ब्यावरा में कार्रवाई की। उन्होंने आगे बताया कि आतंकी कामरान कुरैशी को टीम दिल्ली पकड़कर ले गई। संभव है कि वहां उससे पूछताछ की जा रही है।