jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर: इनमें 1 करोड़ का इनामी भी शामिल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में गरियाबंद के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि एक करोड़ का ईनामी नक्सली मनोज भी इस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मनोज 25 सालों से अंडरग्राउंड था। मैनपुर के मटाल इलाके में ये मुठभेड़ अभी भी जारी है। CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़े कैडर के नक्सली के मारे जाने की खबर है।

- Install Android App -

एक करोड़ के इनामी नक्सली के मारे जाने की खबर

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल ऑपरेशन खत्म होने के बाद मारे गए नक्सलियों के नाम और उनकी संख्या की पुष्टि की जाएगी। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें सबसे बड़ा नाम एक करोड़ के इनामी मनोज का है।