jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

Jabalpur Murder: गुंडागर्दी फिल्मी स्टाइल में युवक को बीच सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर चाकू से वार पर वार करते रहे गुंडे, युवक की हुई मौत

जबलपुर : सोमवार देर रात संस्कार धानी जबलपुर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया । जहा फिल्मी स्टाइल में कुछ बदमाशो ने एक युवक को बेरहमी से मारा। बदमाश तब तक उसको मारते रहे जब तक की उसने प्राण नही त्यागे। जबलपुर में एक युवक को बीच सड़क पर सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। किसी ने पूरी वारदात कैमरे में कैद कर ली। अब इस हत्याकांड का वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई है। मामले में युवक की आंख और जांघ पर 10 से ज्यादा वार किए गए है। आरोपी ने युवक का पेट फाड़ दिया था।

- Install Android App -

यह पूरा मामला ओमती थाना क्षेत्र के सिविक सेंटर मढ़ाताल में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या का मामला है। शहर के भीड़भाड़ वाले सिविक सेंटर इलाके में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने बीच रोड पर ताबड़तोड़ चाकूबाजी की। इसमें बेलबाग थाना क्षेत्र के लकड़गंज का रहने वाले 20 साल के मुसाहिद खान की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए | इस मामले में ओमती पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुजल सोनकर (20), अमन तिवारी उर्फ कंचा (19) और आदित्य झा (19) को हिरासत में लिया गया है। सुजल का भाई चीनू सोनकर अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि चीनू को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।