jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Jabalpur News : आदेश न माना तो 3 साल की जेल, एक लाख जुर्माना – उपभोक्ता फोरम

योजना अंतर्गत राशि जमा कर भूखंड बुक किए थे। लेकिन आश्वासन के नाम पर लंबे समय तक लटकाए रखा गया। भूखंडों का कब्जा नहीं दिलाया गया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर । जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने सख्त आदेश में साफ किया है कि यदि उसके आदेश का पालन नहीं किया गया तो दोषी को तीन साल की जेल व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा भुगतनी होगी। इस ताकीद के साथ आयोग के अध्यक्ष नवीन कुमार सक्सेना व सदस्य सुषमा पटेल की युगलपीठ ने डा. बाबा साहेब आंबेडकर गृह निर्माण सहकारी समिति, जबलपुर के अध्यक्ष एलएम त्रिपाठी काे आदेशित किया है कि परिवादियों को भूखंड के बदले भूखंड या कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार कीमत अदा की जाए। यही नहीं मानसिक क्षतिपूर्ति बतौर 20-20 हजार व मुकदमे के खर्च के रूप में पांच-पांच हजार रुपये भी भुगतान किए जाएं।

- Install Android App -

परिवादी जबलपुर निवासी प्राची गुप्ता, विनोद कुमार मिश्रा, उमा गुप्ता व सरस्वती श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार जैन, अमित कुमार साहू व जे. विकासनाथन ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि डा. बाबा साहेब आंबेडकर गृह निर्माण सहकारी समिति, जबलपुर ने भूखंड आवंटन की योजना बनाई थी। परिवादियों ने 1992, 93 व 94 में योजना अंतर्गत राशि जमा कर भूखंड बुक किए थे। लेकिन आश्वासन के नाम पर लंबे समय तक लटकाए रखा गया। भूखंडों का कब्जा नहीं दिलाा गया।