jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Jaipur News : काले हिरण शिकार मामले में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने मांगी माफी, विश्नोई समाज ने अपील ठुकराई

सलमान उसी स्थान पर आकर मांगे माफी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर । मुंबई में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में बीते दिनों हुई फायरिंग के बाद से मुंबई पुलिस विभाग सक्रिय हो गया हैं और गोली चलाने वाले लोगो को गिरफतार कर लिया हैं मगर सलमान के उपर से खतरा अभी टला नही है। मीडिया में जो बात सामने निकलकर आ रही है कि सलमान अभी गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के निशाने पर है।

काले हिरण शिकार का क्या था मामला

ज्ञात हो कि वर्ष 1998 में सलमान खान फिल्म हम साथ साथ हैं, की शूटिंग के दौरान जोधपुर में करीब 1 महीने रुके। इसी बीच 1-2 अक्टूबर की रात को सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम सहित अन्य लोग एक जिप्सी में सवार काकाणी गांव में पहुंचे और वहां पर उन्होंने दो हिरणों का शिकार किया था। जिसके लिए सलमान खान को सजा भी हुई। मामला अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में मामला विचारधाराधीन है। इसी के बाद से विश्नोई समाज सलमान खान से नाराज है।

- Install Android App -

अभिनेत्री सोमी अली ने माफी की अपील

विश्नोई समाज और सलमान खान के बीच सोमी अली अपील करते आई है। जिन्होने सलमान को बख्श देने की अपील करते हुए विश्नोई समाज से माफी मांगी है लेकिन बिश्नोई समाज ने उनकी माफी को ठुकरा दिया है।

मंदिर में आकर सलमान मांगे माफी

इधर सोमी अली की अपील को विश्नोई समाज ने खारिज कर दिया हैं और उन्होने सलमान को एक और मौका दिया है। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने सलमान को एक मौका देते हुए शर्त रखी है, कि 27 साल पुराने मामले में सलमान खान उस स्थान पर जाकर माफी मांगे तो बात बन सकती है। इसके बाद समाज के लोग बैठकर आपस में कोई निर्णय ले सकते हैं।अब देखना यह है कि सलमान अपना क्या निर्णय लेता हैं दूसरी लारेंस विश्नोई ने यही बात रखी थी।