jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

हरदा: 3 से 6 जनवरी के बीच ग्राम पंचायतों व शहर के वार्डों में होंगे ‘जनसंवाद कार्यक्रम’

हरदा / वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘‘विकसित मध्यप्रदेश@2047’’ विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। इसके लिये ‘‘हरदा जिले का विजन डाक्यूमेंट’’ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं व समाज के वंचित समुदाय के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तैयार किया जायेगा।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इसके लिये आगामी 2 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शाम 4ः30 बजे से जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर भी 3 से 6 जनवरी के मध्य जनसंवाद शिविर आयोजित करने के निर्देश सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये गये हैं।