jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

हरदा: वर्ष 2024 की आखिरी शाम, सड़क दुर्घटना में 4 की मौत ! पिकअप ने सामने से मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार 4 ने तोड़ा दम!

हरदा: हरदा जिले के छीपाबड़ थाना अंतर्गत ग्राम सोनपुरा के पास दर्दनाक वाहन दुर्घटना हो गई। पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोगों में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो हो गई। इधर मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। वही चारों मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

छीपाबड़ टीआई मुकेश गौड़ ने मीडिया को बताया कि मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे अमर पिता रामेश्वर प्रजापति (20), रामोतार पिता शिवनारायण प्रजापति (70) दोनों निवासी ग्राम मंझली तथा जीजा सुखराम पिता फत्तू कोरकू (30) निवासी ग्राम जामन्या और उसका 12 वर्षीय साला निवासी ग्राम खारी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 47 एमएच 8605 पर बैठकर खिरकिया के छीपाबड़ नगर से मोरगढ़ी गांव की तरफ जा रहे थे।

- Install Android App -

तभी पिकअप गाड़ी एमपी 47 जेड डी 7754 मोरगढ़ी से छीपाबड़ की तरफ आ रही थी।

इसी दौरान सोनपुरा गांव के पास मोटरसाइकिल और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पिकअप वाहन चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर छीपाबड़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बुधवार सुबह चारों का पीएम होगा।