jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

इंदौर RTO में पत्रकारों पर हमला, पत्रकारों ने CM डॉ. मोहन से कार्रवाई की मांग

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में न्यूज 24 एमपी सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम की टीम पर हुए हमले की कड़ी निंदा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की है। उन्होंने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर गंभीर टिप्पणी करते हुए प्रदेश सरकार और सिस्टम पर निशाना साधा। सिंघार ने कहा कि इंदौर के पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके कैमरामैन पर RTO कार्यालय में गुंडों ने हमला किया। उनका आरोप है कि पत्रकारों ने आरटीओ में फैले “लाइसेंस वाले भ्रष्टाचार” का स्टिंग किया था, जिसके बाद कैमरा तोड़ दिया गया। उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि प्रदेश में सच दिखाना अब किसी युद्ध से कम नहीं है। पत्रकार कलम चलाएं तो भाजपा के गुंडे डंडे चलाते हैं। मीडिया पर हमला सीधे लोकतंत्र पर हमला है। भ्रष्टाचारियों के लिए राहत और सच दिखाने वालों के लिए लाठी, यही भाजपा सरकार का शासन मॉडल है। उन्होंने तंज कसा कि सरकार इतनी संवेदनशील है कि आरटीओ की लूट का सच देखने भर से उन्हें चक्कर आने लगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मूल शक्ति है और किसी भी तरह के दबाव या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

- Install Android App -

इस घटना के बाद मीडिया संगठनों और पत्रकारों में गहरी चिंता देखी गई है। रॉयल प्रेस क्लब समेत कई पत्रकार संघों ने भी हमले की निंदा की है और सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के बंगले पहुंचे और मंत्री के मौजूद नहीं होने पर फोन पर बात की और आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा समेत बीएनएस की समुचित धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को सभी आरटीओ कार्यालयों पर पत्रकार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे।