jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। एक केंद्र शासित समेत 5 राज्यों मे हुए चुनावों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए है। विजयवर्गीय ने बताया कि उनके ऊपर बंगाल में नॉन बेलेबल केस दर्ज हैं। इस कारण वे इस बार पश्चिम बंगाल भी नहीं जा पाए।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अराजकता से मुक्ति मिल गई है। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में अराजकता माहौल था। कोई ठिकाना नहीं था कि कहां गोली चल जाए, कहां बम फेंक दिया जाए। सेना के अधिकारियों पर केस लगा दिया, सीबीआई के अधिकारियों पर केस दर्ज कर दिया।

- Install Android App -

मैं 6 साल से किन मानसिक परसस्थ्तियों से गुजरा हूं। मैं ही जानता हूं। लेकिन मैं डरने वाला आदमी नहीं हूं। मैं प्रताड़ित किया गया हूं। मैं न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस देश की न्यायपालिका निष्पक्ष है। मेरे ऊपर बंगाल में 36-38 केस हैं। रेप और बच्चों को विदेश भेजने जैसे केस दर्ज कर दिए। नॉन बेलेबल केस हैं।’

कैलाश विजयवर्गी ने पश्चिम बंगाल के 2021 विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं यहां अगर आज बैठा हूं तो अमित शाह के कारण बैठा हूं। पश्चिम बंगाल में अब भाजपा की सरकार बन रही है। अब बंगाल विकसित स्टेट बनेगा। जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश का विकास किया है, उसी तरह बंगाल में विकास देखने को मिलेगा। 2014 के पहले की आप बिजली व्यवस्था देखिए, सड़क की हालत देखिए और वर्तमान में स्थिति देखिए कि कितना अंतर आ गया है। देश में लोगों की पर कैपिटल इनकम बढ़ी है। आर्थिक तरक्की हुई है। हमारी सेना दुनिया की तीसरी नंबर की सेना है। हालांकि ये बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय फफक पड़े।