jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

विदिशा में चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार आरोपी

विदिशा। विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और अपने दो साल के मासूम बेटे को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हीमोतिया निवासी राजेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी ज्योति के चरित्र पर शक करता था। दो दिन पहले वह मोबाइल लेने का बहाना बनाकर पत्नी और अपने दो साल के बेटे को बाइक पर साथ लेकर निकला। लेकिन बेगमगंज जाने के बजाय वह विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल की ओर पहुंच गया। सुनसान इलाका पाकर उसने पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने मासूम बेटे को भी जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को जंगल में छोड़ने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रायसेन और विदिशा जिले के करीब 12 थानों की पुलिस ने पूरी रात जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसके बाद आखिरकार सुबह के समय बच्चे को सुरक्षित खोज निकाला गया, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।