jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

रायसेन में सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने किया चक्का जाम

रायसेन। मध्‍य प्रदेश के रायसेन में सोमवार को सागर रोड स्थित एमआर गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ता नाराज हो गए। सिलेंडर की इस नाराजगी को लेकर लोगों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर नारेबाजी की है, इसके चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है।

पुलिस ने समाप्‍त कराया चक्का जाम
प्रदर्शन पर उपभोक्ताओं का कहना है कि सुबह से ही वे सिलेंडर की लाइन में लगे थे, लेकिन उन्‍हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए गए। इस बात से वे नाराज हो गए और एजेंसी के सामने सड़क पर प्रदर्शन करने लग गए। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझाया गया। कोतवाली प्रभारी की समझाइश के बाद सड़क‍ से सिलेंडर हटवाए गए और चक्का जाम समाप्‍त किया गया।

- Install Android App -

सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार
मामले की सूचना के बाद नायब तहसीलदार शैलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने एजेंसी के कर्मचारियों से बात की और जानकारी ली। इसके बाद उन्‍होंने एजेंसी के बाहर खुद उपभोक्ताओं की लाइन लगवाई।

उपभाेक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
नायब तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को समझाइश दी की वे सभी बारी-बारी से अपना सिलेंडर ले लें। उन्‍होंने बताया कि एजेंसी पर वर्तमान में 300 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि एजेसी के बाहर लाइन में करीब 100 उपभोक्ता लगे हैं। नायब तहसीलदार ने सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

महंगा हुआ कमर्शियल LPG
सरकार ने 19 किलों वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा किया है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ा दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये हो जाएगी। वहीं भारत के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।