मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पिपरिया/जुन्नारदेव। छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाले पावन धाम सांगाखेड़ा में रविवार को कतिया समाज द्वारा भव्य भंडारा एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पिपरिया की संत भूरा भगत आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि विभिन्न प्रांतों और प्रदेश के कई जिलों से सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
विशेष पूजन पाठ से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा अनुसार कतिया समाज के आराध्य देव, भगवान महादेव के अनन्य भक्त संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। समिति के सदस्यों ने महाराज की प्रतिमा को सिंदूर अर्पित किया और जनेऊ वस्त्र धारण कराए। इसके पश्चात भव्य आरती की गई और भोग लगाकर भंडारा कार्यक्रम का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया।
लोगो ने रखे अपने विचार
सामाजिक एकता और नवाचार पर जोर भंडारे के साथ-साथ आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने विचार साझा किए।खंडवा से आये गोविंद प्रसाद नागवंशी ने समाज की एकता को और मजबूत करने का आह्वान किया।छिन्दवाडा के
मनोहर आरसे वन परिक्षेत्र अधिकारी, छिंदवाड़ा उन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए नए नवाचारों और शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
समिति का सराहनीय योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में संत भूरा भगत आयोजन समिति के सदस्यों की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से कृष्ण गोपाल सूर्यवंशी ने सभी अतिथियों और सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
आयोजन में सक्रिय सदस्य
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राकेश पगारे, राजेश कुमार ग्यारसे, विनोद नागौत्रा (गुड्डू भैया), गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी, योगेश दत्त नाग, रविशंकर आम्रवंशी, योगेश नागवंशी, दिनेश ढाकरिया, पूरन नागवंशी, हरि गोपाल बेलवंशी, देवेन्द्र राज सहित पचमढ़ी समिति के डोरीलाल बेलवंशी, प्रकाश बान, बंन्टी नागवंशी और रमाकांत नागवंशी का विशेष योगदान रहा।

