katni News :सुंअर का शिकार करने वाले 10 लोगो को वनकर्मियों ने पकड़ा, ग्रामीण उन्हे छुड़ाकर अपने साथ ले गए
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कटनी।जंगल में अवैध तरीको से शिकार कर रहे लोगो पर वन विभाग को कार्यवाही करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के खमरिया बीट में वन विभाग की टीम ने 10 लोगो को पकड़ा था। यह लोग जंगली सूअर का शिकार कर मांस पका रहे थें। वन विभाग की टीम जब इन लोगो को पकड़कर वन चोकी लेकर गए। इसी दौरान ग्राम का सरपंच और आरोपियों के समर्थन में दर्जनों ग्रामीण आ धमकें। वन अधिकारियों से विवाद करने लगे। 2 बीट गार्ड के साथ मारपीट कर 5 लोगो को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद से परेशान वनकर्मियों ने लिखित शिकायत ढीमरखेड़ा थाना में दी मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।
पांच आरोपितों को वन विभाग ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। ढीमरखेड़ा डिप्टी डेंजर बीडी पांडे ने बताया कि गुरुवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खमरिया बीट के जंगल में लोग शिकार कर मांस पका रहे हैं। 10 लोग मिले जिनको हिरासत में लेकर मांस जब्त किया |डिप्टी डेंजर पांडे ने बताया गांव के सरपंच कमलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकी पहुंच गए और विवाद कर दस्तावेज फाड़ दिए ,बीट गार्ड खमरिया प्रदीप तिवारी और रोहित कुमार के साथ मारपीट की। अपने साथ पांच आरोपितों को लेकर चले गए।

