jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत, भीड़ ने किया चक्काजाम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। राजधानी में एक और सड़क दुर्घटना से शहर में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह तिल्दा क्षेत्र के ग्राम ताराशिव में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मारी| जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रफतार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद से ट्रक वहीं पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना पर तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

- Install Android App -

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
दुर्घटना के बाद से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में महिला शव क्षत विक्षत हो गया था। इससे महिला की पहचान नही हो पाई। पुलिस जांच में जुटी हुई। वहीं लोगो की भीड़ वहां पर चक्काजाम लगा दिया और वाहन चालक पर कार्यवाही की मांग की जाने लगी। वहीं वाहन चालक घटना के बाद से फरार हो गया। जिसे पुलिस द्वारा खोजा जा रहा है।