jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Khandwa News: किशोर नगर में संपूर्ण मास होगा कार्तिक महात्म्य कथा का वाचन।

खंडवा : किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित भगवत कृपा भवन के समीप क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा कार्तिक मास में महात्म्य कथा वाचन बड़ी श्रध्दा पूर्वक प्रारंभ हुआ। यह जानकारी देते हुए किशोर नगर रहवासी संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्तिक मास का विशेष धार्मिक महत्व ग्रंथों में वर्णित है। कार्तिक मास के अवसर पर कार्तिक मास महात्म्य कथा का वाचन आरंभ हुआ। इस कार्तिक मास में स्नान का भी महत्व है। कथा का वाचन संपूर्ण मास प्रतिदिन प्रातः 5 से 6 बजे तक मातृशक्ति श्रीमती कुमकुम उपाध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। घन्टी शंख की धूनी के साथ आरती के पश्चात् कथा का विश्राम हो रहा है। कथा के दौरान परिवार में सुख शांति एवं धन धन्य के भंडार भरे रहे की कामना के साथ तुलसी माता एवं शालिग्राम का श्रद्धा पूर्वक पूजन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिदिन अंजुला चितोडें, ज्योति मंगवानी, रंजीता श्रीवाल, आरती कनक चितोडें, नेहा मंगवानी आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रही हैं।