खंडवा : दिनांक 3 नवंबर शुक्रवार को मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया मीडिया विभाग अध्यक्ष के के मिश्रा द्वारा प्रेमांशु जैन को जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा में जिला कांग्रेस प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने नियुक्ति के साथ निर्देशित किया कि चूंकि वर्तमान में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं आप अपने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुये भाजपा के खिलाफ आक्रामक तरीके से जनता के बीच अपना पक्ष रखें और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कमलनाथ जी के वचनों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। प्रेमांशु जैन के साथ ही विशाल सोनी एवं संतोष गौर की भी नियुक्ति गई है।इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा,सहित खंडवा जिले के कांग्रेस प्रत्याशी क्रमशः कुंदन मालवीय,उत्तमपाल सिंह,रूपाली बारे,सुखराम साल्वे ने इस नियुक्ति पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्रेकिंग
