jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

Khandwa News: खंडवा विधानसभा में फिर इस बार भाजपा की जीत के लिए पार्टी संगठन के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता चुनाव मैदान मे

प्रत्याशी के पति मुकेश तनवे भी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर कर रहे हैं प्रचार

- Install Android App -

खंडवा : जिला मुख्यालय खंडवा विधानसभा क्षेत्र में जनता के आशीर्वाद और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार खंडवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहरा रहा है | विधानसभा में किए गए विकास कार्यों एवं गरीब कल्याण एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है | उसी के परिणाम स्वरूप क्षेत्र में लगातार कमल खिल रहा है | प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार के साथ ही खंडवा विधानसभा में कमल खिलता रहे इस हेतु जहां भाजपा प्रत्याशी कंचन तनवे शहर के वार्डो एवं गांव-गांव में प्रभावी जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है | वही भाजपा संगठन के प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्र में जाकर भाजपा को जीतने का अनुरोध मतदाताओं से कर रहे हैं | महापौर अमृता अमर यादव एवं महिला मोर्चे की इंदु दुबे, पिंकी राठौर मातृशक्ति के साथ प्रचार प्रचार में सक्रिय होकर भाजपा को जीतने का अनुरोध मातृशक्ति से कर रही है | भाजपा प्रत्याशी कंचन तनवे के पति मुकेश तनवे पार्टी के पदाधिकारी | कार्यकर्ताओं के साथ शहर और गांव-गांव में घर-घर पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी को जीतने का अनुरोध मतदाताओं से कर रहे हैं | प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुकेश तनवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को पीपल कोटा, बौदुल, जामली मुंदी, केहलारी मे जनसम्पर्क किया! इस अवसर पर ग्राम वासियों ने मुकेश तनवे का स्वागत करते हुए भाजपा को जीताने का आशीर्वाद प्रदान किया | प्रत्याशी प्रतिनिधि मुकेश तनवे के साथ मण्डल प्रभारी गोपाल तोमर, मण्डल सह प्रभारी हरीश सेन, मण्डल अध्यक्ष गोविन्द राठौड़ बालकृष्ण करौडी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे |