jhankar
ब्रेकिंग
आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्... मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा परीक्षा व परिणामों में देरी को लेकर एबीवीपी ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम कुकरावद में किया गया मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की

Khandwa News: चुनाव प्रचार के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा आज खंडवा जिले के दौरे पर

खंडवा ओंकारेश्वर और पंधाना में रोड शो जनसभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल –

- Install Android App -

खंडवा : इस बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार का कार्य किया जा रहा है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन द्वारा स्टार प्रचारको की सूची तैयार की गई है सभी स्टार प्रचारक पार्टी संगठन के आदेश पर विधानसभा क्षेत्रो में पहुंचकर जनसभा रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए आसम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा खंडवा जिले के प्रवास पर होंगे, प्रातः 10:00 बजे मुख्यमंत्री इंदौर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर 11:00 बजे पहुंचेंगे पूजा दर्शन करने के पश्चात 12:00 से 2:00 तक तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में रोड शो एवं चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, ओंकारेश्वर से मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा चुनावी रथ के माध्यम से 3:00 बजे पंधाना पहुंचेंगे, जहां पंधाना की प्रत्याशी छाया मोरे के समर्थन में पंधाना में रोड शो के पश्चात गांधी चौक पर एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए भाजपा को जीतने का अनुरोध जनता से करेंगे, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना से मुख्यमंत्री श्री शर्मा शाम 6:00 बजे खंडवा पहुंचेंगे जहां खंडवा की भाजपा प्रत्याशी कंचन मुकेश तन्वे के समर्थन में तापड़िया गार्डन में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को इस इस चुनावी जंग में सक्रियता से कार्य करने के अनुरोध के साथ भाजपा का कमल खिलाने के अनुरोध करेंगे एवं चुनावी मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे, असम के मुख्यमंत्री सम्मेलन के पश्चात रात्रि विश्राम खंडवा में कर दूसरे दिन खंडवा से रवाना होंगे।ह पार्टी के जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल , महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, सूरजपाल सिंह सोलंकी, विधानसभा चुनाव प्रभारी दिनेश पालीवाल, राजपाल तोमर, अरुण सिंह मुन्ना, नंदन करोड़ी ने विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आसम के मुख्यमंत्री हेमंत जी की जनसभा रोड शो एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।