jhankar
ब्रेकिंग
मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा परीक्षा व परिणामों में देरी को लेकर एबीवीपी ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम कुकरावद में किया गया मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग

मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा

क्वारी नदी में डूबीं तीन बच्चियां, दो सगी बहनों समेत तीन की मौत

सुबह 5:30 बजे स्नान करने गई थीं, दीया प्रवाहित के दौरान गहरे पानी में चली गईं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 – मुरैना | मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। कैलारस थाना क्षेत्र के हरलाल का पुरा गांव में गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान क्वारी (कुंवारी) नदी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा…?

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार भरत यादव की बेटियां चंदा यादव (10), निशी यादव (12) और परिवार की ही प्राची यादव (12) गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे कार्तिक स्नान के लिए क्वारी नदी पर गई थीं। कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले स्नान की परंपरा है।

नदी में स्नान के बाद निशी दीपक प्रवाहित करने के लिए आगे बढ़ी और गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख चंदा और प्राची बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन तीनों गहराई में समा गईं।

6 घंटे चला रेस्क्यू, दोपहर में मिले शव

घटना की सूचना पर कैलारस पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची। करीब 6 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर 1:40 बजे तीनों के शव निकाले गए। उन्हें तत्काल कैलारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। SP धर्मराज मीणा ने घटना की पुष्टि की है। गांव में मातम पसरा है।