सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन
हरदा – हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान ग्राम कुकरावद पहँुचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने, ग्रामीणजनों द्वारा हरदा विधायक को ग्राम में व्याप्त विभिन्न जन-समयाओं से अवगत कराया जिस पर हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा अतिशीघ्र समस्याओं का निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।
इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम कुकरावद में ग्रामीणजनों की मांग पर ग्राम की शासकीय स्कूल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विधायक निधि की 02 लाख रूपये की राशि से स्वीकृत किए गए सार्वजनिक चबूतरा (टिन शेड सहित) निर्माण कार्य का भूमि पूजन समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया। ग्राम को मिली उक्त सौगात के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, रविशंकर शर्मा, आशुतोष कोठारी, रामदास भायरे, अमरदास बद्येले, इमरतलाल बद्येले, लीलाधर बद्येले, प्रहलाद बद्येले, रामदीन ढोके, लखन राजपूत, मंगेश टाले, गजानंद खोरे, उमाशंकर खोरे, भगवानदास पिपल्दे, महेश दुगाया, संजय सेमरे, विनोद खोरे, चतुर्भुज काजवे, युनिस खान, अमित सिटोले, रितेश सोनी सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

