jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

Khandwa News: ताप्ती नर्मदा रेल लाइन निमाड़ क्षेत्र समिति की बैठक आज खंडवा में लिए कई निर्णय

खंडवा खरगोन अलीराजपुर रेल लाइन सर्वे के बाद रेलवे के वित्त विभाग में पंहुची | समिति द्वारा इस बजट में शामिल करने के प्रयास तेज –

- Install Android App -

खंडवा : ताप्ती नर्मदा रेल्वे लाईन समिति निमाड़ क्षेत्र की बैठक आज रविवार को भानु भाई पटेल के निवास किरण विला पुरानी इंदौर लाइन खंडवा में आयोजित की गई।इसमें खंडवा से खरगोन अलीराजपुर रेल लाइन की स्वीकृति के लिए अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी और भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। समिति के दामोदर अग्रवाल सेंधवा (बड़वानी )ने बताया की खरगोन संसद गजेंद्र पटेल के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्वनी वेष्णब से भेट की गई थी। वर्तमान में रेल मंत्रालय से दामोदर जी को पत्र भी मिला हे।इसमें जानकारी दी गई है की इस नवीन परियोजना का सर्वे हो चुका है और सिविल सर्वे की रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है।इस रिपोर्ट के अनुसार खंडवा, खरगोन,बड़वानी वाह्य धार अलीराजपुर की लागत पांच हजार छह सौ रुपए करोड़ बताई गई हे।वर्तमान में यह रिपोर्ट रेलवे के वित्त विभाग के पास मंजूरी हेतु प्रस्तुत की गई है। रेल लाइन की स्वीकृति के लिए खंडवा ,खरगोन ,बड़वानी ,धार और अलीराजपुर के समिति सदस्य सक्रिय हे।और प्रयास किए जा रहे हे की इस बजट में इस लाइन को शामिल की जा सके।
बैठक में इस लाइन को बजट में शामिल करने हेतु लाइन से जुड़ने वाले जिलो के सांसद ,विधायक और मंत्री ,मुख्यमंत्री से पत्र व्यवहार करने और उनसे भेट करने संबंधी निर्णय लिए गए। आज को बैठक में इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार ,विक्रम तवर,दशरथ यादव,कृष्णकांत गुप्ता,शंकर राव निंबालकर,कड़वा मनसारे,आदि खरगोन के सदस्य तथा खंडवा समिति से सुजानसिंग राठौर, भानु पटेल, भगवान मोहे, वाहिद कुरेसी मनोज सोनी, गणेश कानडे, सुनील जैन, मनोज फूलमाली ,विजय गौड़,प्रभुलाल तिरोले, तथा राजेंद्र कुमार भंवर आदि उपस्थित थे। समिति की बैठक सभी जिलों में क्रमश जारी है |