jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Khandwa News: नगर में खुलेआम बिक रहा है मांस मटन मच्छी, मुख्यमंत्री के आदेश का नही हो रहा पालन: शिवसेना

मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां –

- Install Android App -

खंडवा : प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव के पदभार ग्रहण करते ही प्रथम आदेश पारित करते हुए समस्त जिलाधीशों को निर्देशित किया गया था कि नगर में खुले में बिक रहे मांस मच्छी के व्यवसाय पर शीध ही रोक लगाई जाए। नगर स्थित शोल्डर हाउस को भी शीघ्र ही बंद किया जाना चाहिए। शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने रोष जताते हुए कहा कि शायद खंडवा नगर में मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज भी नगर में जगह-जगह खुले में मांस बिक्री हो रहा है। वहीं जिले के हॉट बाजारों में भी यही स्थिति निर्मित है। आज महा शिवरात्रि है क्या प्रशासन जगह-जगह खुले में मांस बिक्री की दुकानों पर रोक लगाएगी मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाई जाएगी। आखिर प्रदेश मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन कब अमल करेगा और खुले में बिक रहा है मांस मटन मच्छी की दुकानों पर रोक लगाऐगा। यदि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाई गई तो शिवसैनिकों द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।