खंडवा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन 14 नवंबर को सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता एवं अभिनेता, निर्देशक अमित महोदय मुंबई की विशेष उपस्थिति में मनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच सदस्यों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रध्दासुमन अर्पित किये गये। तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों द्वारा गीतों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, सुरेन्द्र गीते, देवेंद्र जैन, सुनील सोमानी, समाजसेवी गणेश भावसार, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, राजेन्द्र पाराशर, कन्हैया मंडलोई, मनीष गुप्ता, नदीम रायल, चंद्रशेखर सोनी, रजत सोहनी, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, ओम पिल्ले, राधेश्याम शाक्य, एमएम कुरैशी, महेश मूलचंदानी, नेहा राठौर, राजेश पोरपंथ, त्रिलोक चौधरी आदि सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
ब्रेकिंग