Khandwa News : ‘‘स्वस्थ मन स्वस्थ तन‘‘ अभियान अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
KHANDWA : ‘‘स्वस्थ मन स्वस्थ तन‘‘ अभियान-आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत रायचंद नागड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय इंगले द्वारा सामान्य मानसिक बीमारियां तथा उपचार संबंधी जागरूकता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को जिला स्तर पर स्थापित मन कक्ष में भेजने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि टेलीमानस टोल फ्री नंबर 14416 अथवा 1800 89 14416 हेल्पलाइन नंबर पर मनोचिकित्सक द्वारा सामान्य जनता के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण तथा परामर्श 24 घंटे उपलब्ध है। यह जानकारी जनमानस में फैलाने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।