खण्डवा : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से वित्तीय सहायता प्राप्त एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से होमगार्ड एवं एस.डी.ई.आर.एफ. के द्वारा 13 जुलाई से 24 जुलाई तक 139 आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को खण्डवा के दशमेश परिसर में संचालित प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री काशीराम बड़ोले के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने आपदा संबंधी घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि आप लोग प्रशिक्षण लेकर अपने क्षेत्रों में जाकर पूर्ण विश्वास के साथ कार्य करें । अपर कलेक्टर श्री बड़ोले ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपदा मित्र प्रशिक्षण बहुत ही अच्छा प्रशिक्षण है, यह जीवन के लिये बहुत उपयोगी है, इससे अपने जिले की राहत कार्यों में और प्रगति आयेगी। अपने स्तर से पूर्ण आस्था से सहयोग प्रदान करने हेतु बताया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री आर.के.एस. चौहान द्वारा प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं इन 12 दिवस में बाढ़ की स्थिति में रेस्क्यू कार्य, सी.पी.आर., प्राथमिक उपचार, नाट्स एवं लेसिंग, इमरजेन्सी मेथड ऑफ रेस्क्यू, भूकम्प, आग बुझाने की विधि, तैराकी विधि इत्यादि का प्रशिक्षण दिये जाने हेतु बताया गया। इस अवसर पर जिला सलाहकार आपदा प्रबंधन श्रीमती सुषमा श्रीवास, प्लाटून कमाण्डर श्री रविन्द्र महिवाल, सिस्टम मैनेजर श्री प्रफुल्ल कुमार मण्डलोई उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
