jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Khandwa News: लोक सेवकों पर तबादला नीति लागू हो – शिवसेना

खंडवा : जिले के सरकारी विभागों में लंबे समय से अधिकारी एवं कर्मचारी पदस्थ हैं। अब लोकसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग ने ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची तलब करने के निर्देश जिला मुख्यालय को दिए हैं। ताकि निष्पक्ष की रूपरेखा तैयार की जा सके। देखा जाए तो 3 वर्ष से अधिक कोई भी कर्मचारी एक ही विभाग में पदस्थ नहीं रह सकता है लेकिन यहां तो 20-20 वर्षों से एक ही विभाग में मलाईदार पद लेकर बाबूगिरी चल रही है। चुनाव के समय ही इन अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले हो पाते हैं क्योंकि इनकी राजनीतिक पकड़ के चलते अपना तबादला भी जोड़-तोड़ कर रूकवा लेते हैं और जिनके पूर्व में तबादले हुए हैं वे पुन: जिले में पदस्थ हो गए हैं। शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के स्वास्थ्य, परिवहन, लोक निर्माण, वन विभाग, श्रम विभाग, नापतोल विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग, पीएचई, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग, कृषि विभाग, कृषि उपज मंडी, आबकारी, सेल टेक्स विभाग, मत्स्य विभाग, जिला उद्योग केन्द्र जैसे शासकीय विभागों में बाबू राज चरम सीमा पर है। श्री भावसार ने कहा कि शासकीय विभागों में तबादला नीति को ठेंगा दिखाते हुए बाबूगिरी फल-फूल रही है यही कारण है कि विभागों में सुनवाई नहीं होने पर अब आम जनता सीधे कलेक्टर की जनसुनवाई में बड़ी तादाद में पहुंच रहे है।ं इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी विभागों में किस तरह लोगों की सुनवाई हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर जनसुवाई में जिला कलेक्टर को शिवसेना द्वारा पत्र सौंपेगी।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –