jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Khandwa News: वर्षों से पदस्थ लोक सेवको का तबादला कब होगा – श्री भावसार

खंडवा : आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर रहा है । खंडवा जिले में 17 नवंबर को मतदान होना है इसको लेकर जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार आयोजन हो रहे हैं। वहीं जिले में सरकारी विभाग में कई ऐसे (लोक सेवक) अधिकारी एवं कर्मचारी वर्षों से जिले में ही जमे हुए है। क्या इन पर तबादला नीति लागू नहीं होती। उक्त टिप्पणी करते हुए समाजसेवी गणेश भावसार ने कहा कि उद्यानिक विभाग, बीज निगम, नापतोल विभाग,स्वास्थ्य विभाग ,खाद्य औषधि विभाग, फूड विभाग, जिला पंचायत, जिला शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिमजाति कल्याण विभाग, आबकारी विभाग जैसे अन्य विभागों में कई वर्षों से पदस्थ हैं। इन अधिकारी एवं कर्मचारियों का तबादला ही नहीं होता है? इसमें से कहीं अधिकारी एवं कर्मचारियों को तो 15 वर्षों से अधिक समय खंडवा जिले में ही हो गया है यही अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन कार्यो में कार्य कर रहे हैं। श्री भावसार ने आगे कहा कि शीघ्र ही ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों की एक लिस्ट बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को नामजद शिकायत की जाएगी ताकि इनसे चुनाव प्रभावित न हो इसके लिए कलेक्टर को भी एक शिकायती पत्र प्रेषित करेंगे ताकि आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत नियम अनुसार इन अधिकारियोंं एवं कर्मचारियों का तबादला हो सके।