jhankar
ब्रेकिंग
उमरिया में खेत में लगाई गई आग: 40 सिंचाई पाइप जलकर खाक—30 हजार का नुकसान, FIR दर्ज एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख

खातेगांव : नेमावर पहुंची महिलाएं पैदल, मां नर्मदा से की क्षेत्र में अच्छी बारिश की प्रार्थना

मां नर्मदा ने सुनी महिलाओं की प्रार्थना, क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश –

- Install Android App -

अनिल उपाध्याय, खातेगांव : मौसम की बेरुखी के चलते किसान सहित आमजन पिछले कुछ दिनों से चिंतित थे। क्षेत्र के किसानों ने सोयाबीन सहित अन्य उपज के बीजों की बोवनी की थी। लेकिन बारिश नहीं होने से उनके चेहरों पर चिंताएं बढ़ गई थी। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई थी लेकिन वह फसल के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही थी ।रूठे हुए इंद्रदेव को मनाने के लिए क्षेत्र में टोने ‘ टोटके राम सप्ताह रामायण परायण जेसे आयोजन भी शुरू हो गए थे। इतना नही बारिश के लिए तरह-तरह के जतन भी शुरू हो गए थे। इसी बीच खातेगांव नगर के आदिवासी वार्ड क्रमांक 10 की महिलाओं ने समूह के रूप में भजन कीर्तन करते हुए रूठे इंद्र देवता को मनाने के लिए नेमावर तक 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, जिसमें महिलाओं के साथ कुछ पुरुष भी इस यात्रा में शामिल हुए, जो ढोलक और मिर्धन बजाते हुए भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। सभी लोग नेमावर पहुंचे जहां मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर सिद्धनाथ महादेव का जल अभिषेक किया गया। और क्षेत्र में अच्छी बारिश की मां नर्मदा और सिद्धनाथ से प्रार्थना की गई।महिलाएं वापस घर नहीं लोटी उससे पहले मां नर्मदा एवं भगवान सिद्धनाथ ने उनकी प्रार्थना सुन ली और क्षेत्र में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।