jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

खातेगांव : वृक्षारोपण अभियान जारी: माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया

अनिल उपाध्याय खातेगांव : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से ‘‘पंच-ज’’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी अनुक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति खातेगांव द्वारा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाए जाने हेतु माध्यमिक विद्यालय खातेगांव के परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में श्री सुशील कुमार अग्रवाल, द्वितीय जिला न्यायाधीश खातेगांव, श्रीमति राधा उईके व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगांव, श्री पंकज सविता व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगांव, श्री राजू पन्द्रे व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड खातेगांव, एडवोकेट अनिल उपाध्याय ,जनपद उपाध्यक्ष मनीष पटेल, सहायक बीईओ मनोज उपाध्याय, सहायक प्रधानाध्यापक कमलेश यादव मोहनलाल गुर्जर द्वारा पौधों की पूजा करने के पश्चात वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम भारत स्काउट गाइड ब्लाक संघ ,,चंद्रशेखर आजाद स्काउट दल, के सहयोग से,,एक पेड़ मां के नाम ,, के तत्वाधान में पौधा रोपण किया गया। न्यायाधीश श्री सुशील कुमार अग्रवाल, द्वारा बच्चों को मिलने वाली ड्रेस पुस्तक और मध्यान भोजन के बारे में जानकारी ली गई, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश यादव ने किया। एवम आभार सहायक बीईओ मनोज उपाध्याय ने माना।

- Install Android App -

खातेगांव : नेमावर पहुंची महिलाएं पैदल, मां नर्मदा से की क्षेत्र में अच्छी बारिश की प्रार्थना