ब्रेकिंग
हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ... आपरेशन सिन्दूर के बाद ईडन गार्डन्स स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Kheti kisani harda: कृषि वैज्ञानिकों ने मूंग फसल का किया निरीक्षण

हरदा / कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदा के वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश कुमार व डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने गुरूवार को ग्राम नकवाड़ा, बूँदड़ा, बालागांव, कनारदा, सुखरास, कुकरावद व रहटा का भ्रमण कर ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि वर्तमान में मूंग फसल वानस्पतिक वृद्धि व विकास की स्थिति में है, निरीक्षण के दौरान फसल में किसी प्रकार का रोग व कीटों का प्रकोप नहीं देखा गया। फसल सामान्य रूप में देखी गई। फसल की निरंतर निगरानी हेतु कृषकों को सलाह दी गई।

निरीक्षण के दौरान मूंग की फसल पर भभूतिया रोग के लक्षण दिखाई देने पर नियंत्रण हेतु फफूंदनाशी दवा क्लोरोथेलोनील की मात्रा 500 ग्राम प्रति एकड़ अथवा टेबुकोनाजोल$सल्फ़र 500 ग्राम प्रति एकड़ की दर से शाम या सुबह के समय छिड़काव करने की सलाह दी गई।

- Install Android App -

मौसम को देखते हुए किसानों को मूंग फ़सल का निरंतर निरीक्षण करने की समझाइश दी गई और इल्ली आदि के नियंत्रण हेतु कीटनाशी दवा प्रोफेनोफास व सायपरमेथ्रिन 500 मिली प्रति एकड़ अथवा इंडोक्साकार्व 14.5 एस सी 200 मिली प्रति एकड़ की दर से 120-125 लीटर पानी के साथ पॉवर पम्प द्वारा सुबह शाम छिड़काव सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई।

डॉ. मूरे ने किसानों से अपील की है कि फ़सल में किसी अन्य कीट रोग से संबंधित जानकारी के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र, कोलीपुरा, हरदा में आकर या मोबाइल नम्बर 9713579386 व 7898516502 पर फ़ोन करके भी कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श ले सकते हैं।